नारी शक्ति वंदन* कार्यक्रम का सफल आयोजन

बुरहानपुर। जब नारी अपने अधिकारों आत्मविश्वास और क्षमता के साथ खड़ी होती है तभी वह न केवल अपनी पहचान बनती है बल्कि पूरे समाज को नई दिशा देती है!*। दिनांक 23.04.2026 को जीजा माता शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, रेणुका माता मंदिर रोड, बुरहानपुर में *नारी शक्ति वंदन* कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
*इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की शक्ति, क्षमता और आत्मनिर्भरता को सम्मान देते हुए उन्हें जागरूक एवं सशक्त बनाना रहा।*
कार्यक्रम के अंतर्गत—
महिला शिक्षकों एवं छात्राओं को नारी सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य स्वच्छता,सुरक्षा और अधिकारों के महत्व से अवगत कराया गया।
महिलाओं के विधिक अधिकारों एवं समान अवसरों पर विशेष जोर दिया गया।
एम.एच. कोऑर्डिनेटर श्रीमती ज्योति नागले द्वारा हाथों की स्वच्छता, पोषण आहार एवं स्वच्छता पर उपयोगी जानकारी दी गई।
सीनियर नर्सिंग ऑफिसर श्रीमती सीमा डेविड द्वारा मानसिक तनाव, बढ़ते आत्महत्या के मामले, मीडिया के दुरुपयोग एवं माहवारी स्वच्छता जैसे संवेदनशील विषयों पर मार्गदर्शन दिया गया।
साइकोलॉजिस्ट श्रीमती मालविका डांगीवाला द्वारा महिलाओं के संवैधानिक अधिकारों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई!
कार्यक्रम में जिला चिकित्सालय के प्रतिनिधियों, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ दीपक शाह एवं समस्त स्टाफ एवं महिला शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्राओं की सक्रिय सहभागिता रही।
निष्कर्ष:
*नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को सहयोग, सम्मान, अवसर और समर्थन प्रदान करने का संदेश दिया गया, जिससे वे आत्मविश्वास के साथ अपने अधिकारों को पहचानते हुए समाज में सशक्त भूमिका निभा सकें।*

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *