ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल द्वारा ग्राम कारखेड़ा में 16 जून को नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बुरहानपुर। ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर द्वारा ग्राम कारखेड़ा तह. खकनार जिला बुरहानपुर में 16 जून मंगलवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 56 से अधिक मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया। शिविर में ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के चिकित्सक
डॉ. कैलाश सर एवं डॉ. अकरम खान (जनरल फिजिशियन) द्वारा संबंधित समस्याओं का परामर्श किया गया। सभी मरीजों को मौसमी विकारों से बचने एवं सुरक्षित रखने की सलाह दी गई। सभी मरीजों का नि:शुल्क जनरल चेकअप एवं ब्लड प्रेशर की जाँच की गई। ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के संचालक श्री कबीर चौकसे जी के दिशा निर्देशन मे एवं सरपंच उपसरपंच सचिव के सहयोग से स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *