नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत एक दिवसीय जिला स्तरीय मास्टर वोलेंनटियर प्रशिक्षण का हुआ आयोजन

बुरहानपुर –जिले के कलेक्टर हर्ष सिंह के निर्देशन एवं सामाजिक न्याय विभाग बुरहानपुर के उपसंचालक दुर्गेश कुमार दुबे के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय एक दिवसीय नशा मुक्ति जनजागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम म.प्र. जल एवं भूमि प्रबंध संस्थान ( वाल्मी ) भोपाल के द्वारा जिला बुरहानपुर में नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत प्रदेश के मास्टर वोलेनटियर को जिला स्तर पर एक दिवसीय नशा मुक्ति जनजागरूकता शिविर का आयोजन किया गया इस आयोजन में जिले से 97 वोलेंनटियर को प्रशिक्षण दिया गया l उक्त कार्यक्रम जिसमे वाल्मी भोपाल से जय कुमार गुप्ता एवं सामाजिक न्याय विभाग म.प्र. के राज्य स्तरीय रिसोर्स पर्सन डॉ मनोज अग्रवाल के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण आयोजित किया गया l उक्त अवसर को राज्यस्तरीय डॉ मनोज अग्रवाल ,गायत्री परिवार ,स्वास्थ्य विभाग से डॉ भरत चौधरी ,जिला न्यायालय बुरहानपुर से अधिवक्ता संघ से सचिव संतोष देवताले , सामाजिक क्षेत्र से वरिष्ठ कार्यकर्ता महेंद्र जैन , एवं पुलिस विभाग से सुनील पाटीदार द्वारा सारगर्भित उपरोक्त विषय पर व्यक्तव उपस्थित जनमानस को प्रदान किया गया l

उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में वाल्मी के मास्टर जयकुमार गुप्ता के साथ साथ बुरहानपुर जिले की अशासकीय संस्थाए गायत्री परिवार , जनजाग्रति संस्था बुरहानपुर , स्वास्थ्य विभाग , पुलिस प्रशासन , महिला एवं बाल विकास विभाग , शिक्षा विभाग , उच्च शिक्षा विभाग के साथ साथ अन्य आमंत्रित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे l उक्त अवसर पर उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के दुर्गेश कुमार दुबे ने जिला स्तर मास्टर ट्रेनर / वोलेंनटियर्स को नशे की रोकथाम हेतु मार्गदर्शन के साथ साथ उसके रोकथाम , प्रचार प्रसार , के लिए आवश्यक मागदर्शन प्रदान किया गया l उक्त कार्यशाला को संबोधित करते हुए राज्य स्तरीय रिसोर्स पर्सन डॉ मनोज अग्रवाल ने पुरे सत्र के दौरान बहुत ही सारगर्भित जानकारी आकड़ो सहित की आज देश की वर्तमान समय में व् प्रदेश में क्या स्थिति है बहुत बारीकी से विस्तार पूर्वक समझाया l प्रशिक्षण सत्र के समापन अवसर पर डॉ मनोज अग्रवाल द्वारा नशा मुक्ति के लिए शपथ दिलाई गई l इस अवसर पर उपस्थित सभी वोलेनटियर्स को प्रमाण पत्र भी वितरित किये गये l

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *