NEET परीक्षा में हुई धांधली और पेपर लीक मामले को लेकर”आप” ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

बुरहानपुर: नीट (NEET) परीक्षा में सामने आई अनियमितताओं और पेपर लीक के गंभीर आरोपों को लेकर आम आदमी पार्टी ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। आम आदमी पार्टी के मध्य प्रदेश प्रदेश सचिव रियाज़ फारुक खोकर ने इस पूरे मामले को देश के लाखों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करार दिया है।
प्रदेश सचिव रियाज़ फारुक खोकर ने जारी बयान में कहा कि मेडिकल प्रवेश परीक्षा जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में भ्रष्टाचार और धांधली की खबरें न केवल निंदनीय हैं, बल्कि यह शिक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता पर भी बड़ा प्रश्नचिह्न लगाती हैं। दिन-रात मेहनत करने वाले छात्रों और उनके अभिभावकों का भरोसा इस व्यवस्था से उठ चुका है।
आम आदमी पार्टी मांग करती है कि पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय न्यायिक जांच कराई जाए ताकि इस घोटाले के पीछे बैठे असली मास्टरमाइंड को बेनकाब किया जा सके।
पेपर लीक की घटनाओं से उन मेधावी छात्रों का हक मारा जा रहा है जो वर्षों तक कठिन परिश्रम करते हैं।
रियाज़ फारुक खोकर ने आगे कहा, “आम आदमी पार्टी हमेशा से युवाओं और छात्रों के हक की लड़ाई लड़ती रही है। अगर सरकार ने जल्द ही इस मामले में कोई ठोस कदम नहीं उठाया और छात्रों को न्याय नहीं मिला, तो पार्टी प्रदेश स्तर पर उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। हम मांग करते हैं कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान जी इस्तीफा दे और प्रभावित छात्रों को न्याय दिलाने के लिए परीक्षा प्रक्रिया की समीक्षा की जाए और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।”

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *