नालसा व सालसा की योजनाओं से पैरालीगल वालेटियर्स को किया जागरूक

बुरहानपुर । राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं म. प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती विधि सक्सेना के मार्गदर्शन एवं प्रेमदीप सांकला
सचिव,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के नेतृत्व में एवं सुश्री अनुपमा मुजाल्दे जिला विधिक सहायता अधिकारी
के समन्वय से पैरालीगल वालेटियर्स के मध्य विधिक जागरूकता कार्यकृम संपन्न किया । उक्त शिविर को संबोधित करते हये श्री प्रेमदीप सांकला व्यवहार न्यायाधीश /सचिव ने पैरालीगल वालेटियर्स को नालसा एवं सालसा की योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की । उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्रधिकरण नई दिल्ली एवं म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर द्वारा गरीब, कमजोर, निर्धन, जेल में निरूद्ध बंदी, महिलाओं ब बच्चों के संबंध में बहुत सी योजनाएँ संचालित की जा रही है। जिनका उद्देश्य जरूरतमद गरीब पात्र व्यक्तियों तक पहुंच सुनिश्चित की जा सकें, जिन्हें उसकी आवश्यकता है। समय-समय पर नालसा व सालसा की योजनाओं की जानकारी के लिये विधिक जागरूकता शिविर, अभियान आदि संचालित किये जा रहे हैं जिससे आमजनों तक पहुंच सुनिश्चित हो सकें । उक्त कार्यक्रम में पैरालीगल वालेटियर्स को आईडी कार्ड वितरित कर योजनाओं के प्रचार – प्रसार हेत् प्रेरित किया ।
उक्त कार्यकरम में सुश्री अनुपमा मुजाल्दे जिला विधिक सहायता अधिकारी द्वारा लीगल एड किलीनिक के माध्यम से पात्र व्यक्त्यों को अधिक से अधिक निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराने हेतु पैरालीगल वालेटियर्स को आवश्यक सुझाव दियें । कार्यकम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैरालीगल वालेटियर्स उपस्थित हुयें ।
कुपया उक्त कार्यक्रम की न्यूज स्थानीय समाचारों पत्रों में प्रकाशित करने का कष्ट करें ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *