इंदौर रेंज आईजी का बुरहानपुर दौरा, औचक निरीक्षण को लेकर अलर्ट रहें पुलिस अफसर, जवान

जिला बुरहानपुर भ्रमण पर आए पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन (ग्रामीण) श्री अनुराग ने दूसरे दिन कार्यालय एवं थानो का किया निरीक्षण।

नगर पुलिस अधीक्षक कार्यालय बुरहानपुर थाना यातायात,थाना नेपानगर,MCU(मेजरमेंट कलेक्शन यूनिट)एवं पुलिस पेट्रोल पंप का निरीक्षण कर निरीक्षण के दौरान थाना परिसर में साफ-सफाई, रिकार्ड संधारण आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया|

पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन (ग्रामीण) श्री अनुराग ने दूसरे दिन नगर पुलिस अधीक्षक कार्यालय बुरहानपुर,थाना यातायात,थाना नेपानगर MCU(मेजरमेंट कलेक्शन यूनिट)पुलिस पेट्रोल पंप का निरीक्षण करते हुये संपूर्ण थाना परिसर का भ्रमण करते हुये रंग-रौगन, साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया गया, थानों की साफ-सफाई संतोषजनक पाई गई।थानो में संधारित रिकार्ड,बंदी हवालात, मालखाना, थाना भवन परिसर, मिटींग हाल, कम्प्युटर सिस्टम आदि के रख रखाव एवं कार्य संबंधी निर्देश दिए | आधुनिक पुलिसिंग हेतु जारी नवीन नवाचार सभी को सीखने एवं लागू करने हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये और गुंडा निगरानी बदमाशों की नियमित जांच के निर्देश दिए |

पुलिस महानिरीक्षक द्वारा थानों में पदस्थ अधिकारी कर्मचारियों की समस्याओं को सुना गया निरीक्षण दौरान श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री देवेंद्र पाटीदार, नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल, रक्षित निरीक्षक श्री सुनील दीक्षित, थाना प्रभारी एवं अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे |

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *