Category: राजनीति

  • प्रभारी मंत्री श्री सिलावट ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जिला प्रशासन के साथ की समीक्षा

    प्रभारी मंत्री श्री सिलावट ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जिला प्रशासन के साथ की समीक्षा

    मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान में ‘संवाद, समाधान, संवेदनशीलता और सादगी’ पर विशेष जोर

    हर घर तिरंगा एवं ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान में अधिकाधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश

    बुरहानपुर- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए संकल्पित है। प्रत्येक पात्र हितग्राही तक शासन की योजनाओं का लाभ समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से पहुंचे, यह सुनिश्चित किया जाए। यह बात जल संसाधन विभाग एवं बुरहानपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने गुरुवार सायंकाल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला प्रशासन के साथ बैठक कर ‘मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026’, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान एवं ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान की तैयारियों एवं क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा बैठक में कही। उन्होंने अभियानों को जनभावनाओं से जोड़ते हुए व्यापक प्रचार-प्रसार, प्रभावी क्रियान्वयन तथा अधिकाधिक जनसहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

    *“जनता के बीच पहुंचें, समस्याएं सुनें और समाधान सुनिश्चित करें”*

    प्रभारी मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि प्रदेश सहित बुरहानपुर जिले में ‘‘मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान’’ प्रारंभ किया जा रहा है। अभियान को शासन की मंशा के अनुरूप पूर्ण गंभीरता, संवेदनशीलता और जन-केंद्रित दृष्टिकोण के साथ संचालित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि अभियान के अंतर्गत प्रत्येक शुक्रवार नागरिकों के बीच पहुंचकर सीधे संवाद किया जाए। नागरिकों की समस्याओं एवं सुझावों को संवेदनशीलता के साथ सुना जाए और यथासंभव मौके पर ही समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित किया जाए।
    उन्होंने कहा कि ‘‘मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान’’ के चार प्रमुख स्तंभ ‘संवाद, समाधान, संवेदनशीलता एवं सादगी’ हैं। इन्हीं मूल भावनाओं के साथ अभियान को प्रभावी स्वरूप दिया जाए, ताकि शासन और जनता के बीच विश्वास का संबंध और मजबूत हो।

    *‘हर घर तिरंगा’ बनेगा जनभागीदारी का राष्ट्रव्यापी उत्सव*

    प्रभारी मंत्री श्री सिलावट ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियों की समीक्षा करते हुए जिले में व्यापक जन-जागरूकता एवं जन-सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभियान को जन-जन का अभियान बनाया जाए। उन्होंने अभियान में वरिष्ठ नागरिकों, सेवानिवृत्त सैनिकों, युवाओं, व्यापारी संगठनों, समाजसेवी संस्थाओं, विद्यार्थियों एवं नागरिकों को सक्रिय रूप से जोड़ने के निर्देश दिए।

    *‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान में बढ़ाएं जनभागीदारी*

    प्रभारी मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की इस पहल को अधिकाधिक जनभागीदारी से सफल बनाया जाए। अभियान के अंतर्गत नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संस्थाओं एवं विभिन्न संगठनों को जोड़ते हुए पौधरोपण के साथ-साथ पौधों के संरक्षण पर भी विशेष ध्यान दिया जाए।
    प्रभारी मंत्री श्री सिलावट ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियानों के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन के लिए व्यवस्थित कार्य-योजना तैयार कर समयबद्ध तरीके से कार्यवाही सुनिश्चित करें। साथ ही अभियानों का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए प्रत्येक वर्ग की सहभागिता सुनिश्चित की जाए।

    वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटील, बुरहानपुर विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस, नेपानगर विधायक सुश्री मंजू दादू, महापौर श्रीमती माधुरी पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गंगाराम मार्काे सहित अन्य जनप्रतिनिधि वर्चुअल माध्यम से जुड़े। वहीं एनआईसी कक्ष से कलेक्टर श्री हर्ष सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष बागरी, सीईओ जिला पंचायत एवं अपर कलेक्टर श्री सृजन वर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • महिला कांग्रेस ने किया मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा नामांकन निरस्त होने का विरोध, नारेबाजी कर किया पुतला दहन, एसडीएम को दिया ज्ञापन

    महिला कांग्रेस ने किया मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा नामांकन निरस्त होने का विरोध, नारेबाजी कर किया पुतला दहन, एसडीएम को दिया ज्ञापन

    बुरहानपुर. जिला महिला कांग्रेस कमेटी द्वारा राज्यसभा निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन के नामांकन पत्र को निरस्त करने के मामले में निष्पक्ष जांच और कार्यवाही की मांग को लेकर को लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए चुनाव आयोग अफसर का पुतला दहन कर एसडीएम कार्यालय पहुंचकर एसडीएम अजमेर सिंह गौड़ को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया गया।

    बुरहानपुर पहुंची महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष और बुरहानपुर प्रभारी……ने कहा कि राज्य सभा चुनाव में कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र रिटर्निंग अधिकारी द्वारा निरस्त किया गया। वह लोकतांत्रिक व्यवस्था की निष्पक्षता के साथ पारदर्शिता पर चिंता की बात है। कांग्रेस प्रत्याशी नटराजन के विरुद्ध कोई ऐसा अंतिम न्यायिक निर्णय या विधिक प्रतिबंध नहीं था, जिससे उनके निर्वाचन संबंधी अधिकारों पर रोक लगाई जाए। जिस आधार पर नामांकन निरस्त किया गया, उसकी विधिक वैधता की स्वतंत्र जांच होना चाहिए। यह प्रकरण निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता व निष्पक्षता पर गंभीर प्रश्न खड़े करता है।
    *नारेबाजी कर किया पुतला दहन*
    गुरुवार दोपहर 12 बजे नेहरू प्रतिमा के पास एकत्रित होकर जिला कांग्रेस और महिला कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला दहन किया गया। नगर निगम अध्यक्ष अनिता अमर यादव ने कहा कि भाजपा महिला सशक्तिकरण की बात करती है, लेकिन दूसरी तरफ कांग्रेस की महिला प्रत्याशी के खिलाफ अपना उम्मीदवार उतार कर षड्यंत्र किया जाता है।
    *लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन*
    जिला अध्यक्ष ग्रामीण आरती लांडे ने कहा कि यह लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया, क्योंकि प्रमुख प्रत्याशी को पर्याप्त विधिक प्रक्रिया के बिना चुनाव से बाहर किया गया। राज्यपाल से अपील की गई है कि वे प्रकरण की निष्पक्ष व उच्चस्तरीय जांच कराएं, निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता व वैधानिकता की समीक्षा करें। इस दौरान शांति बालेश्वर प्रभारी महिला कांग्रेस,रिंकु टॉक,निगम अध्यक्ष अनीता अमर यादव, योजना देवडा,आरती लांडे, सरिता भगत, संगीता पंडित, मीनाक्षी महाजन, कांता कासडे, मीना सरवाडे, अर्चना चितारे, गोरी शर्मा, बबीता वास्केले, अनीता पंडित, आशा पंडीत, निर्मला जावड़ेकर, कुसुम महाजन,वाजिद इकबाल,अजय रघुवंशी, इंद्रसेन देशमुख,अकिल ओलिया, आसिफ भाई, हमीद डायमन, मिडिया प्रभारी तफज्जुल हुसैन मुलायमवाला, अजय बालापुरकर,दीपक जंगाले,आशीष भगत, वसीम बक्श, इमरान भाई, रफीक मंसूरी, राजेश भगत, गोरी शर्मा, अर्चना चितारे, साजिद अंसारी,अरुण जोशी, असलम खान, प्रमोद जैन, शहजाद नूर, युवराज पान पाटिल सहित कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • परिवारवाद पर मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त करना लोकतंत्र पर प्रहार- रिंकू टांक

    परिवारवाद पर मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त करना लोकतंत्र पर प्रहार- रिंकू टांक

    • देश में नहीं चलने देंगे एक देश दो कानून की हिटलर शाही
    • सड़क से संसद तक लड़ेंगे लड़ाई

    बुरहानपुर . राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त करना लोकतंत्र के इतिहास का काला अध्याय है। यह केवल एक उम्मीदवार के साथ अन्याय नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया, निष्पक्ष चुनाव और संवैधानिक मूल्यों पर गंभीर प्रहार करार दिया। कांग्रेस सड़क से संसद तक आवाज उठाएंगी। यह बात कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष शहर रिंकू टांक ने जिला स्तर पर आयोजित पत्रकारवार्ता में कहीं।

    उन्होंने कहा कि एक परिवारवाद पर नामांकन निरस्त करना लोकतंत्र की हत्या करना है ‌। जिस प्रकार की आपत्तियों और व्याख्याओं के आधार पर मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किया गया, उसने चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता पर गंभीर प्रश्न खड़े किए हैं। जिसको लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष, कांग्रेस महासचिव एवं मध्यप्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी और वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी सहित कांग्रेस नेतृत्व ने लगातार सवाल किया है कि क्या चुनावी प्रक्रिया कानून के अनुरूप चलेगी या राजनीतिक दबाव में। कांग्रेस ने तर्क दिया कि जिसे निजी परिवाद (निजी कंप्लेंट) बताया गया है, उसमें मीनाक्षी नटराजन को अभियुक्त नहीं, बल्कि प्रतिवादी के रूप में दर्शाया गया है।
    *नामांकन में परिवार का उल्लेख करना जरूरी नहीं*
    कांग्रेस जिला प्रभारी ग्यारसीलाल रावत ने कहा कि प्रतिवादी औरट अभियुक्त की स्थिति कानूनी प्रश्न उत्पन्न करती है। पार्टी का कहना है कि नामांकन निरस्त करने का कारण कानून के प्रावधानों और उनकी व्याख्या से मेल नहीं खाता। कांग्रेस ने यह भी कहा कि यदि किसी उम्मीदवार का नामांकन ऐसे आधारों पर निरस्त किया जाता है, जिनकी स्पष्ट अपेक्षा नामांकन प्रपत्र में नहीं है, तो यह भविष्य में अनिश्चितता और मनमानी पैदा कर सकता है। पार्टी ने जोर दिया कि लोकतंत्र की आत्मा प्रतिस्पर्धी और निष्पक्ष चुनाव में निहित है। यदि विपक्षी दलों के उम्मीदवारों को तकनीकी और विवादित आधारों पर चुनावी मैदान से बाहर किया जाए, तो लोकतांत्रिक व्यवस्था की विश्वसनीयता पर गंभीर आघात पहुंचता है।
    *एक देश में दो कानून नहीं चलेंगे*
    कांग्रेस के पूर्व महासचिव अजय सिंह रघुवंशी ने कहा कि भाजपा के उम्मीदवारों को नामांकन में सुधार का मौका दिया जाता है, जबकि कांग्रेस उम्मीदवारों का नामांकन खारिज कर दिया जाता है,यह हिटलर शाही सरकार एक देश में दो कानून चल रही है, लेकिन कांग्रेस जैसा नहीं करने देगी।
    *निष्पक्ष होकर काम करें चुनाव आयोग*
    कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक हमीद काजी ने कहां की लोकतंत्र केवल मतदान प्रक्रिया का नाम नहीं, बल्कि सभी राजनीतिक दलों को समान अवसर और निष्पक्ष व्यवहार मिलना है।
    *जारी रहेगी कांग्रेस का संघर्ष*
    कांग्रेस मीडिया प्रभारी तफज्जुल हुसैन मुलायमवाला ने कहा कि चुनाव आयोग को जगाने के साथ लोकतंत्र की रक्षा और निष्पक्ष चुनाव की रक्षा के लिए कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा। इस दौरान, कांग्रेस जिला प्रभारी ग्यारसीलाल रावत ,कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष रिंकू टॉक, प्रदेश उपाध्यक्ष हमीद काजी, पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा भैया, पूर्व प्रदेश महासचिव अजय रघुवंशी, निगम अध्यक्ष अनीता अमर यादव ,ब्लॉक अध्यक्ष वाजिद इकबाल,कांग्रेस नेता सलीम कॉटनवाला, अकील आलिया, उपसभापति फहीम हाशमी, मीडिया प्रभारी तफ्फजुल हुसैन मुलायम वाला ,आशीष भगत, दीपक जंगाले सहित कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष श्याम टेलर का बुरहानपुर आगमन पर शानदार स्वागत युवा तरुनाई के कंधों पर राष्ट्र निर्माण का दायित्व. श्याम टेलर

    भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष श्याम टेलर का बुरहानपुर आगमन पर शानदार स्वागत युवा तरुनाई के कंधों पर राष्ट्र निर्माण का दायित्व. श्याम टेलर

    बुरहानपुर । भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष श्री श्याम जी टेलर के प्रथम बुरहानपुर आगमन पर सिंधी बस्ती चौराहा से स्वर्गीय परमानंद गोविंदजीवाला ऑडिटोरियम तक पैदल चले। इस दौरान भारी संख्या में भारजीय जनता पुवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने पुष्पहारों ,आतीशबाजी एवं पुष्पवर्षा कर जोरदार स्वागत किया।
    भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष श्री श्याम जी टेलर ने युवा मोर्चा सम्मेलन को अपने ओजस्वी उदबोधन में बताया कि भारत का इतिहास सबसे प्राचीन और वैभवशाली रहा है। और देश के युवा इस राष्ट्र ओर संस्कृति के संवाहक है। भारत में तक्षसिला और नालंदा विश्वविद्यालयों ने दुनिया को शिक्षा और व्यवस्थाओं पर मार्गदर्शन दिया। आपने कहा कि वैचारीक मतभेद/युद्ध तो राम -रावण समय से ही चले आ रहे है,हम निती और समृधशाली इतिहास को समेटे हुवे आगे बड रहे है और भाजपा एक मात्र ऐसा दल है, जिसके विचार राष्टवाद और वैभवशाली इतिहास से जुडे है तथा हम भाग्यशाली है कि भाजपा / भाजयुमो के कार्यकर्ता है।
    श्री श्याम जी टेलर ने देश के बदलाव पर अपनी बात रखते हुवे कहा कि आजीदी के बाद शिक्षा में हमे आक्रंाताओं का इतिहास पडाया गया जबकि झांसी की रानी, वीर शिवाजी,महारणा प्रताप जैसे यौद्धाओं के इतिहास से वंचीत रखा। आज आक्रांता औरंगजेब मार्ग का नाम बदलने पर घोटालेबाज कॉग्रेस विलाप करती है और प्रयागराज करने पर विरोध ,यह उनकी विचारधारा है ,भाजपा का विचार देश को आगे बडाने, विकसीत भारत का निर्माण करने,कश्मिर की धारा 370 हटाने, नक्सलवाद/ आतंकवाद का खात्मा करने राष्ट्र को परम वैभव पर पहुचाने का है जिसपर हमे गर्वहै। आपने मोदी सरक ार के 12 वर्ष कार्यकाल के विकास कार्यो और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में युवाओं को ताकल से लगने का अनुरोध किया।
    इस अवसर पर प्रदेश भाजपा प्रवक्ता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री ,विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस दीदी ,भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ मनोज जी माने एवं भाजयुमो जिलाध्यक्ष वैभव महाजन ने भी अपने ओजस्वी उद्बोधन में कहा कि किसी भी देश की ताकत युवाओं में होती है वह दिशा और दशा तय करता है। सकारात्मकता के साथ राष्ट्र को तेज गती से आगे बडाने में सबसे बडा योगदान इसी युवा का होता है। कॉग्रेस कहती थी कि 1 रूपया भेजते है ,तो 85 पैसा भ्रष्टाचार की भेट चढ जाता है,जबकि आज युपीआई और सिधे जनधन जैसे खातो से भी पुरा 1 रूपया जनता तक पहुचता है बिच का भ्रष्टाचार भाजपा प्रधानमंत्री श्री नेरेन्द्र मोदी के नेतत्व सरकार ने खत्म कर दिया। इस देश में काक्रोच /मच्छर नही पनपने वाले है,भारत राम औ हनुमान के साथ चलने वाला भारत है। आपने भाजयुमो का कार्यकर्ता से अनुरोध किया कि भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने में युवा मोर्चा अपनी अहम भूमिका निभाएगा। युवा सम्मेलन का संचालन भाजयुमो के महामंत्री भारत रावल द्वारा एवं आभार विश्वास शिवहरे ने माना।
    इस दौरान श्रीमती चिटनिस ने ब्रह्मपुर के इतिहास एवं प्रामाणिक इतिहास पर पुस्तक भेट की। वही भरत रावल द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान किया।
    मरीचिका गार्डन में वृक्षारोपण:- भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष श्री श्याम जी टेलर द्वारा शनिवार सुबह मरीचिका गार्डन बुरहानपुर में एक पेड़ मां के नाम पौधारोपण भी किया गया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ मनोज जी माने , प्रदेश भारतीय जनता युवा मोर्चा के अंकित आर्य प्रदेश मंत्री , आशीष झाला प्रदेश मंत्री,अमन राय कार्यालय मंत्री,रवि शर्मा सोशल मिडिया प्रभारी,प्रीतम बड़ोले जनजाति संपर्क प्रमुख, भाजयुमो जिलाध्यक्ष श्री वैभव महाजन, किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री मनोज लधवे,शाहपुर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधी विरेन्द्र तिवारी सहित युवा मोर्चा पदाधिक ारी एंव कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित थे।
    इस अवसर पर महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल, पूर्व महापोर अतुल पटेल,भाजयुमो जिलाध्यक्ष श्री वैभव महाजन,प्रदेश भारतीय जनता युवा मोर्चा के अंकित आर्य प्रदेश मंत्री , आशीष झाला प्रदेश मंत्री,अमन राय कार्यालय मंत्री,रवि शर्मा सोशल मिडिया प्रभारी,प्रीतम बड़ोले जनजाति संपर्क प्रमुख ,भाजपा जिला महामंत्री द्वय श्री चिंतामन जी महाजन,श्री ईश्वर जी चौहान,युवा नेता अमित मिश्रा , शाहपुर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधी विरेन्द्र तिवारी सहित जिले की युवा तरूणाई भारी संख्या में उपस्थित थे।

  • भारतीय जनता पार्टी की जिला मासीक बैठक सम्पन्न

    भारतीय जनता पार्टी की जिला मासीक बैठक सम्पन्न

    बुरहानपुर। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 12 वर्ष के कार्यकाल पर आयोजन को लेकर हुवा मेधा मंथन, अतुलनीय विकास कार्यो से कराएगें जनता जनार्दन को अवगत
    बुरहानपुर । बुरहानपुर जिला भाजपा की संगठनात्मक गतिविधियों ओर भाजपा शाशित केंद्र की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की 12 वर्ष पूर्ण होने को लेकर भाजपा की मासिक जिला बैठक राजस्थानी भवन बुरहानपुर में संपन्न हुई।

    इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी के निमाड़ संभाग के प्रभारी श्री सुरेंद्र जी शर्मा ,जिला प्रभारी श्री श्रीजी जी भट्ट , भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.मनोज जी माने ,महामंत्री सर्व श्री चिंतामन जी महाजन , ईश्वर जी चौहान , संजय जी जाधव,प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 12 साल बेमिसाल आयोजन को लेकर जिला टोली प्रभारी बलराज जी नावानी ,जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गंगाराम मार्को,महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल, पावरलुम फेडरेशन अध्यक्ष जयंती नवलखे उपस्थित थे ।
    बैठक को संबोधित करते हुवे निमाड संभाग प्रभारी श्री सुरेन्द्र जी शर्मा ने प्रतिमाह होने वाली संगठन बैठक , देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र जी मोदी के 10 जुन 2026 को होने वाले भारत के सर्वाधिक समय तक प्रधानमंत्री रहने के रिकार्ड को लेकर 5 जुन से 21 जुन तक होने वाले कार्यक्रम पर 5 जुन विश्व पर्यावरण दिवस का फीडबेग लिया , वही 21 जुन तक होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा करते हुवे किए जा सकने वाले नवाचार पर उपयुक्त सुझाव भी दिए। आपेन प्रधानमंत्री के 12 वर्ष के कार्यकाल की योजनाओं पर जानकारी उपस्थित भाजपा पदाधिकारीयों से चाही तो योजनाओं को बताने की होड कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारीयों में लग गयी। धारा 370, राम मंदिर,ट्रीपल तलाक, नक्सलवाद एवं आतंकवाद पर प्रहार, कोरोना काल की वेक्सिन,स्वच्छ शौचालय, उज्वला योजना, सुर्य धर योजना, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधी, युपीआई खाते, जनधन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना,मुद्रा लोन, बेटी बचाओं ,बेटी पढाओं जैसी असंख्य योजनाओं का खाका मनमष्तिष्क पर उतर आया। आपने बुथ लेबल तक इसे पुहचाने,जन-जन तक पहुचाने , विरोधीयों तक पहुचाने की बात की।
    जिला प्रभारी श्री क्षितिज जी भटट ने अपने ओजस्वी संबोधन में संगठन के कामकाज, मन की बात कार्यक्रम को बुथ लेबल तक पहुचाने, टीमवर्क के आधार पर भाजपा की रीती नीती को जन -जन तक पहुचाने की बात कही। आपेन विश्वास व्यक्त् किया कि जिले का भाजपा कार्यकर्ता मेहनती होकर हर लक्ष्य को हासील करने का सामर्थ रखता है। आपने कहा कि ऐसे ही काम करते करते हम चुनाव तक पहुच जाएगें, और विश्वास है कि पुनरू भाजपा सत्तासीन होगी।
    भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज जी माने ने प्रतिमाह होने वाली बैठक जिला,मंडल,शक्ति केन्द्र,बुथ लेबल पर विस्तार से चर्चा की। आपने जिला,मंडल सहित अपेक्षित पदाधिकारीयों की वन टु वन उपस्थिति संबधी जानकारी प्राप्त कर अनुपस्थितो को निरंतर उपस्थित रहने की आवश्यकता बताई। उन्होने देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र जी मोदी, प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के कार्यकाल और उसकी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुवे 5 जुन से 12 जुन तक आयोजीत होने वाले कार्यक्रमों पर विस्तार से जानकारी प्रदान करते हुवे नवाचार के साथ सफलता पूर्वक सफल होने का विश्वास दिलाया।
    जिला टोली प्रभारी श्री बलराज जी नावानी ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र जी मोदी के 12 साल बेमिसाल को लेकर कार्यक्रम के आयोजन पर बनाई गयी समितियों की जानकारी एवं उनके कार्य,आयोजन को लेकर नवाचार एवं बैठक के सुझाव को शामील करने की बात कही। बैठक का संचालन जिला महामंत्री श्री ईश्वा चौहान द्वारा आभार जिला महांमत्री संजय जाधव ने माना।
    उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मिउिया प्रभारी मुकेश पुर्वे ने देते हुवे बताया कि इस दौरान शाहपुर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेंद्र तिवारी ,बुरहानपुर जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधी प्रदीप पाटील,खकनार जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती आरती निलेश चौकसे ,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती जयश्री ज्ञानेश्वर पाटिल,पूर्व जिलाध्यक्ष दिलीप भाई श्रॉफ , पूर्व महापौर द्वय अतुल भाई पटेल,अनिल भोसले , नेपानगर नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष मधु चौहान, महिला नेत्री उमा जी कपूर ,करुणा भट्ट, दीपक जी अग्रवाल, किशोर भाई शाह, अल्पसंख्यक मोर्चा के अधिवक्ता शाकिर साहब,मंडल अध्यक्ष सर्वश्री आकाश राखोंडे, अक्षय मोरे,अमोल भगत, चिन्टु राठोर, क्षितिज महाजन, दिनकर महाजन, जिला मंत्री सुधा चौकसे, अर्चना पाटिल,प्रभाकर जी चौधरी, दुर्गेश शर्मा, नरहरी दीक्षित,संभाजी सगरे ,रुद्रेश्वर एंडोल, विपुल कानूगो,सुनिल वाद्ये,प्रदीप कसेरा,विक्रमसिह चौहान, प्रशांत पाटील, रवि गावडे, नेपा नगर से मनोज माहेश्वरी सहित जिले के मंडल अध्यक्ष , महामंत्री, अपेक्षित जनप्रतिनिधी एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे।
    फोटो-संन्लग्र लगातर 1 से 5
    ——————————————-

    संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता और समर्पण से ही संभव. क्षितिज जी भटट
    लोकमान्य तिलक मंडल की मासिक बैठक सम्पन्न
    बुरहानपुर। लोकमान्य तिलक मंडल की मासिक बैठक शनिवार को मंसाराम मंदिर प्रतापपुरा बुरहानपुर में संपन्न हुई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों एवं जनसंपर्क अभियानों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी क्षितिज भट्ट जी ने की,कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता और समर्पण से ही संभव है। सभी कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों में बढ़.चढ़कर भाग लेने और आम जनता से सीधा संवाद स्थापित करने का आह्वान किया गया। बैठक में विभिन्न विषयों पर सुझाव लिए गए तथा बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने की रणनीति पर जोर दिया गया। साथ ही एक पौधा भी लगाया। अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष डॉक्टर श्री मनोज माने जी एभाजपा जिला महामंत्री एवं मंडल प्रभारी श्री ईश्वर चौहान ,मंडल अध्यक्ष अक्षय मोरे,जिला कार्यालय प्रभारी विपुल कानूनगो , युवा मोर्चा महामंत्री भारत रावल , समस्त पार्षदगण , मंडल पदाधिकारी बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    फोटो-006,7
    ———————————————-
    नोट: – उपरोक्त समाचार को अपने प्रतिष्ठीत समाचार पत्र में स्थान देने की कृपा करें।
    मुकेश गुलाबचंन्द पुर्वे
    जिला मिडिया प्रभारी , बुरहानपुर
    ——————————————-

  • नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर बुरहानपुर में अर्चना चिटनिस का प्रहार, महिलाओं के अधिकारों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

    नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर बुरहानपुर में अर्चना चिटनिस का प्रहार, महिलाओं के अधिकारों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

    बुरहानपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला बुरहानपुर द्वारा ष्नारी शक्ति वंदन अधिनियमष् विषय पर आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ताए विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अर्चना चिटनिस ;दीदीद्ध ने विपक्ष पर तीखा और सशक्त प्रहार किया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि महिलाओं के अधिकारों को रोकने का हर प्रयास देश की आधी आबादी के सम्मान पर आघात है और यह अन्याय अब ज्यादा दिनों तक सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि श्नारी सब कुछ भूल सकती हैए लेकिन अपना अपमान कभी नहीं भूलती।श् नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध के माध्यम से विपक्ष ने अपनी महिला विरोधी मानसिकता को उजागर किया है। यह केवल एक विधेयक का विरोध नहींए बल्कि देश की लगभग 70 करोड़ महिलाओं के सम्मानए अधिकार और भविष्य के साथ सीधा खिलवाड़ है।

    मोदी सरकार का ऐतिहासिक निर्णय, महिलाओं को मिलेगा सशक्त प्रतिनिधित्व
    श्रीमती चिटनिस ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की दिशा में ऐतिहासिक पहल की गई है। यह निर्णय भारतीय लोकतंत्र में महिलाओं की भागीदारी को नई ऊंचाई देने वाला साबित होगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं को केवल वोट बैंक नहींए बल्कि राष्ट्र निर्माण की निर्णायक शक्ति मानती है। यही कारण है कि केंद्र सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण को प्राथमिकता देते हुए अनेक ठोस कदम उठाए हैं।
    जन आक्रोश महिला सम्मेलन में उमड़ा महिला शक्ति का संकल्प
    इसी क्रम में आयोजित जन आक्रोश महिला सम्मेलन में बड़ी संख्या में महिला बहनों की उपस्थिति ने यह स्पष्ट कर दिया कि अब नारी शक्ति अपने अधिकारों के लिए जागरूक और संगठित है। श्रीमती चिटनिस ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में मील का पत्थर है। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि वे अपने अधिकारों के प्रति सजग रहें और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाएं।
    विपक्ष की भूमिका पर सवाल, श्महिला सशक्तिकरण सिर्फ नारा
    श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, टीएमसी और डीएमके जैसे दलों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इनका इतिहास महिलाओं के अधिकारों का विरोध करने का रहा है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण इनके लिए केवल चुनावी नारा हैए जबकि भाजपा इसे धरातल पर उतारने का कार्य कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि संसद में महिला आरक्षण जैसे ऐतिहासिक विषय पर विपक्ष का रवैया निराशाजनक रहाए जिससे स्पष्ट होता है कि वे महिलाओं की वास्तविक भागीदारी से डरते हैं।
    परिसीमन पर भ्रम फैलाने का आरोप
    प्रेस वार्ता के दौरान श्रीमती चिटनिस ने विपक्ष पर परिसीमन और जनगणना को लेकर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि संविधान के प्रावधानों के अनुसार यह प्रक्रिया पारदर्शी और न्यायसंगत तरीके से पूरी की जाएगीए जिससे किसी भी राज्य या वर्ग के साथ अन्याय नहीं होगा।
    भाजपा सरकार की महिला सशक्तिकरण के प्रति प्रतिबद्धता
    प्रवक्ता श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि भाजपा सरकार ने महिलाओं के जीवन में वास्तविक परिवर्तन लाने के लिए अनेक ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। तीन तलाक से मुक्तिए उज्ज्वला योजनाए जनधन योजना के तहत बैंक खाते, शौचालय निर्माण और स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तारकृये सभी कदम महिलाओं के सम्मान और आत्मनिर्भरता को मजबूत करने वाले हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की सोच श्नारी शक्ति से राष्ट्र शक्तिश् की है और इसी विचार के साथ सरकार निरंतर कार्य कर रही है।
    महिला सम्मेलन को नेपानगर विधायक सुश्री मंजु राजेन्द्र दादु ,महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल, पूर्व नेपान विधायक श्रीमती सुमित्रा कास्डेकर, शाहपुर नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती साधना विरेन्द्र तिवारी ने भी संबोधित करते हुवे नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर कॉग्रेस पार्टी सहित विपक्ष को आडे हाथो लेते हुवे जमकर फटकार लगाई। उक्त महिला नेत्रीयों ने धर्म के आधार पर आरक्षण पर कहा कि किसने आपको रोका है,आप चाहे जितने टिकट दे सकते है यह बाध्यता नही, किन्तु नारी शक्ति वंदन अधिनियम को पास नही कराकर एवं बिल के परास्त होने पर भी उपहास करना,अटटाहस करना महिलाओं के साथ इस धोखे को देश की महिला शक्ति आने वाले चुनाव में सबक सिखाकर इन्हे स्थाई रूप से धर बैठाने का काम करेगी।
    बुरहानपुर में आयोजित यह प्रेस वार्ता और जन आक्रोश महिला सम्मेलन यह स्पष्ट संदेश देता है कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर भाजपा पूरी तरह आक्रामक और प्रतिबद्ध है। महिलाओं के सम्मान और अधिकारों का मुद्दा अब केवल राजनीतिक बहस नहींए बल्कि जन.जन का आंदोलन बनता जा रहा है। आने वाले समय में महिला शक्ति की यह जागरूकता और भागीदारी लोकतंत्र की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। कार्यक्रम का संचालन महिला मार्चा अध्यक्ष श्रीमती किरण रायकवार द्वारा आभार वरिष्ठ महिला नेत्री श्रीमती उमा कपुर ने माना ।
    इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.मनोज माने,नेपानगर विधायक सुश्री मंजू राजेंद्र दादू, महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल,पूर्व विधायक श्रीमती सुमित्रादेवी कास्डेकर, शाहपुर नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती साधना वीरेंद्र तिवारी, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सोनाली प्रदीप पाटिल, खकनार जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती आरती निलेश चौकसे, शाहपुर नगर परिषद उपाध्यक्ष श्रीमती रजनी गोपाल चौधरी, चिंतामन महाजन,ईश्वर चौहान, संजय जाधव, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती किरण रायकवार, धनराज महाजन, जिला मीडिया प्रभारी मुकेश गुलाबचंद पूर्वे, रूद्रेश्वर एंडोले, सुभाष जाधव, मंत्री सुनिल वाद्ये, कोषाध्यक्ष कैलाश पारीक, प्रदीप कसेरा श्रीमती उमा कपूर एवं पूर्व पार्षद श्रीमती जीजाबाई चिंतामन महाजन सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
    फोटो-00
    ————————————————-

  • अर्चना चिटनिस ने वार्ड क्रमांक 43 लालबाग में विकास कार्यों को दी नई रफ्तार, लखन वाटिका सौंदर्यीकरण सहित कई कार्यों का भूमिपूजन

    अर्चना चिटनिस ने वार्ड क्रमांक 43 लालबाग में विकास कार्यों को दी नई रफ्तार, लखन वाटिका सौंदर्यीकरण सहित कई कार्यों का भूमिपूजन

    बुरहानपुर। शहर के वार्ड क्रमांक 43 लालबाग में विकास कार्यों को नई गति देते हुए विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने लखन वाटिका के सौंदर्यीकरण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया। इस अवसर पर वार्ड में विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ, कॉलोनी का वार्षिक मिलन समारोह, नारी शक्ति सम्मान एवं जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें क्षेत्रवासियों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली।

    कार्यक्रम के दौरान श्रीमती अर्चना चिटनिस ने वार्डवासियों से आत्मीय संवाद कर उनकी समस्याएं गंभीरता से सुनीं और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। जनसंवाद की इस पहल से नागरिकों में विश्वास और अपनत्व का भाव स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।
    कार्यक्रम में कॉलोनी की महिलाओं का सम्मान कर नारी शक्ति को विशेष रूप से प्रोत्साहित किया गया, जिससे सामाजिक समरसता और सहभागिता का सकारात्मक संदेश भी प्रसारित हुआ। पूरे आयोजन के दौरान क्षेत्रवासियों में उत्साह और हर्ष का वातावरण बना रहा।
    श्रीमती अर्चना चिटनिस ने बेहद आत्मीय और संवेदनशील भाव से कहा कि यह वार्ड मेरा परिवार है और यहां का हर नागरिक मेरे अपने परिवार का सदस्य है। आप सभी की खुशहाली, सुरक्षा और सुविधा मेरी जिम्मेदारी है। विकास केवल सड़कों और भवनों तक सीमित नहीं, बल्कि यह आपके जीवन को सरल, सुरक्षित और सम्मानजनक बनाने का प्रयास है। उन्होंने आगे कहा कि जब आप अपनी समस्या बताते हैं, तो वह केवल एक शिकायत नहीं होती, बल्कि मेरे लिए उसे हल करना एक कर्तव्य होता है। मेरा प्रयास है कि हर घर तक विकास पहुंचे और किसी को भी बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशान न होना पड़े। श्रीमती चिटनिस ने भरोसा दिलाया कि बुरहानपुर के प्रत्येक वार्ड में समान रूप से विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे और जनता के विश्वास पर वे हमेशा खरी उतरेंगी। उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष जोर देते हुए ठेकेदारों को सख्त निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या घटिया कार्य बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
    श्रीमती अर्चना चिटनिस ने विकास कार्यांे की जानकारी देते हुए बताया कि वार्ड में चल रहे विकास कार्यों में दत्त मंदिर स्थित सभा मंडप का जीर्णोद्धार, सागरवाड़ी क्षेत्र में सड़क एवं नाली निर्माण, तुलसी सरोवर उद्यान में मंच निर्माण एवं ब्लॉक लगाने का कार्य, लोधीपुरा रोड पर जल निकासी व्यवस्था, आरडीएसएस योजना अंतर्गत विद्युत केबल बिछाने का कार्य, द्वारकापुरी, ब्रजधाम एवं नारायण नगर में सौंदर्यीकरण, इंद्रजीत नगर स्थित त्रिवेणेश्वर महादेव मंदिर परिसर में बाउंड्रीवाल निर्माण, ताप्ती नगर में पेवर ब्लॉक एवं वाटिका निर्माण, जमनानगर मुख्य मार्ग पर स्ट्रीट लाइट पोल एवं प्रकाश व्यवस्था, ब्रजधाम उद्यान का जीर्णोद्धार, वार्ड के विभिन्न स्थानों पर बेंच स्थापना, सागर टॉवर से दत्त मंदिर तक बीटी सड़क निर्माण, माता मंदिर के पास पेवर ब्लॉक कार्य तथा चश्मे वाली चाल क्षेत्र में पेचवर्क एवं नाली निर्माण जैसे अनेक कार्य प्रगतिरत है।
    वार्ड पार्षद आशीष शुक्ला ने कहा कि वार्ड क्रमांक 43 लालबाग में आयोजित यह कार्यक्रम न केवल विकास कार्यों की गति को दर्शाता है, बल्कि जनसंवाद, अपनत्व और जनभागीदारी के माध्यम से बुरहानपुर को एक सशक्त एवं विकसित शहर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहा है।
    इस अवसर पर महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल, डॉ. रमेश कापडि़या, मनोज अगनानी, डॉ. राहुल सुगंधी, डॉ. नीरज कक्कड़, आशीष शुक्ला, रूद्रेश्वर एंडोले, संतोष जायसवाल, विवेक दीक्षित, हेमंत शिंदे, हरीभाऊ बोरसे, कृष्णनंदू डे, अनिल मिश्रा, मोहित तिवारी, राकेश चौकसे, मनीष बारंगे, करण चौकसे, अजय राजपूत, अभिजीत ठोमरे, शैलेन्द्र शिवहरे, नारायण बेदलकर सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

  • बजट में बुरहानपुर को बड़ी विकास सौगातें, अर्चना चिटनिस ने जताया आभार

    बजट में बुरहानपुर को बड़ी विकास सौगातें, अर्चना चिटनिस ने जताया आभार

    बुरहानपुर। बुधवार को मध्यप्रदेश विधानसभा में वित्त मंत्री एवं उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा राज्य का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया गया। इस बजट में बुरहानपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए सड़कों, शासकीय विश्रामगृह, सांस्कृतिक एवं पर्यावरणीय विकास को बढ़ावा देने के लिए बजट में सांस्कृतिक वन परियोजना के अंतर्गत “सरदार पटेल अखंड भारत सांस्कृतिक वन” के निर्माण सहित कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों की घोषणा की गई है, जिससे क्षेत्र में विकास को नई गति मिलेगी। बजट घोषणाओं पर विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) सहित क्षेत्र की जनता ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा के प्रति आभार व्यक्त किया है।
    *शाहपुर और ईच्छापुर में बनेगा विश्रामगृह*
    श्रीमती अर्चना चिटनिस ने विशेष आग्रह पर बजट में बुरहानपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रशासनिक सुविधाओं के विस्तार के साथ-साथ सड़क अधोसंरचना को मजबूत करने के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। ग्राम ईच्छापुर एवं शाहपुर नगर में शासकीय विश्रामगृह के निर्माण हेतु 3 करोड़ रुपए की सौगात दी गई है, जिससे जनप्रतिनिधियों एवं अतिथियों के लिए सुविधाजनक आवास एवं व्यवस्थाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
    *बुरहानपुर विधानसभा अंतर्गत अनेक सड़कों की मिली सौगात*
    सड़क नेटवर्क को सुदृढ़ करने के लिए बजट में विभिन्न महत्वपूर्ण मार्गों के निर्माण एवं उन्नयन के लिए करोड़ों रुपए का प्रावधान किया गया है। खामनी से रायगांव तक 5 किलोमीटर लंबे मार्ग के लिए 4.76 करोड़ रुपए, लालबाग से शहादरा तक 4 किलोमीटर लंबे मार्ग के लिए 8.50 करोड़ रुपए, सिंधीबस्ती-मोहम्मदपुरा फोरलेन से श्री रेणुका माता मंदिर तक 2.50 किलोमीटर मार्ग के लिए 7.70 करोड़ रुपए, ग्राम भोटा से ग्राम वारोली तक 2 किलोमीटर मार्ग के लिए 2.30 करोड़ रुपए, महाराष्ट्र को जोड़ने वाले मोहद से जामठी-कुरा-ककोड़ा तक 12 किलोमीटर मार्ग के लिए 5.13 करोड़ रुपए तथा दर्यापुर, जसौंदी एवं कारोली क्षेत्र में 14.30 किलोमीटर मार्ग के निर्माण हेतु 8.52 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। श्रीमती अर्चना चिटनिस ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव द्वारा बुरहानपुर प्रवास के दौरान की गई घोषणा की सड़कों को आगामी अनुपूरक बजट में सम्मिलित करने हेतु मुख्यमंत्री जी ने आश्वस्त किया हैं।
    *“सरदार पटेल अखंड भारत सांस्कृतिक वन” की सौगात*
    विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस के विशेष आग्रह पर सांस्कृतिक एवं पर्यावरणीय विकास को बढ़ावा देने के लिए बजट में सांस्कृतिक वन परियोजना अंतर्गत “सरदार पटेल अखंड भारत सांस्कृतिक वन” के निर्माण हेतु 7.14 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है, जिससे पर्यटन, हरित क्षेत्र विस्तार और सांस्कृतिक पहचान को मजबूती मिलेगी। साथ ही हरित क्षेत्र का विस्तार होगा और नागरिकों को स्वच्छ व प्राकृतिक वातावरण उपलब्ध होगा।
    बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट बुरहानपुर के विकास के लिए ऐतिहासिक और दूरदर्शी है। उन्होंने कहा कि सड़क, अधोसंरचना, प्रशासनिक सुविधाओं और पर्यावरणीय परियोजनाओं के लिए किए गए प्रावधानों से क्षेत्र में विकास की रफ्तार तेज होगी और नागरिकों को आधुनिक सुविधाएं प्राप्त होंगी। उन्होंने मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार बुनियादी ढांचे के विकास, ग्रामीण क्षेत्रों के उत्थान और नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है।
    बजट घोषणाओं के बाद बुरहानपुर विधानसभा क्षेत्र में जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों में उत्साह का माहौल देखा गया। लोगों ने विश्वास जताया कि इन विकास कार्यों से क्षेत्र की आधारभूत संरचना मजबूत होगी, रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और बुरहानपुर को एक आधुनिक, पर्यावरणीय एवं सुविधा संपन्न विधानसभा क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा।

    दिनांक:- 18 फरवरी 2026
    01

  • 14 फरवरी को मुख्यमंत्री बुरहानुपर में, विकास कार्यो का शिलान्यास एवं भूमि पूजन प्रदेश भाजपा प्रवक्ता एवं विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस

    14 फरवरी को मुख्यमंत्री बुरहानुपर में, विकास कार्यो का शिलान्यास एवं भूमि पूजन प्रदेश भाजपा प्रवक्ता एवं विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस

    समर्पण सहयोग निधी में जनप्रतिनिधी,पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता करे सहयोग. भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने

    बुरहानपुर। भाजपा जिला कार्यालय पर जिले के भाजपा जनप्रतिनिधीयों एवं पदाधिकारीया की एक बैठक आयोजीत की गई। इस बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज जी माने द्वारा भाजपा समर्पण निधी अभियान 11 फरवरी से 28 फरवारी तक चलाए जाने को लेकर जानकारी दी। वही प्रदेश भाजपा प्रवक्त्ता,पूर्व मंत्री एवं विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस दीदी ने 1 4 फरवरी 2026 को प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय डॉ. मोहन यादव जी बुरहानपुर दौरे को लेकर चर्चा की।
    समर्पण निधी अभियान 11 फरवरी से 28 फरवारी तक:- भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज जी माने ने बताया कि पंण्डित दिनदयाल जी की पुण्यतिथि का कार्यक्रम 11 फरवारी को सभी मंडल स्तर तक आयोजीत किए जाएगें। साथ ही इसी दिन से भारतीय जनता पार्टी समर्पणनिधी अभियान का शुभारम्भ होगा। इस अभियान में जनप्रतिनिधी,पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तक पहुॅचा होगा। इसको लेकर आपने विस्तापुर्वक जानकारी साझा करते हुवे योजना बनाने की बात की। आपने कहा कि समर्पण निधी अभियान 11 फरवरी से 28 फरवारी तक चलेगा।
    14 फरवरी को मुख्यमंत्री बुरहानुपर में विकास कार्यो का शिलान्यास एवं भूमि पूजन:- प्रदेश भाजपा प्रवक्त्ता,पूर्व मंत्री एवं विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस दीदी ने बैठक में जानकारी देते हुवे बताया कि 1 4 फरवरी 2026 को प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय डॉ. मोहन यादव जी बुरहानपुर पधार रहे है। आप लोकसभा चुनाव एवं 2 पारीवारीक कार्यकमो में पूर्व में पधारे है। 1 4 फरवरी 2026 का उनका पहला दौरा बुरहानपुर में होगा। जिसमें यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय डॉ. मोहन यादव जी मोटे -मोटे तौर पर लगभग 600 करोड के विकास कार्यो का भूमिपूजन एवं शिलान्यास करेगें। आपने कहा कि 14 फरवरी 26 का इन्वेस्टर्स समिट का कार्यक्रम मार्च तक आगे बढने के कारण केन्सल हो गया था। मेरे द्वारा किए गए अनुरोध को स्वीकार कर वे अब 14 फरवरी को बुरहानपुर पधार रहे हेै। यह कार्यक्रम स्थानिय नेहरू स्टेडियम पर होगा। आपने जिले भाजपा पदाधिकारीयों ,मंडल पदाधिकारीयों एवं बुथ लेबल तक कार्यकर्ताओ से इसकी तैयारी में ज्ुट जाने का अनुरोध किया।
    विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस दीदी ने कहा कि पंण्डित दिनदयाल जी की पुण्यतिथि 11 फरवरी की है। इस दिन हम संकल्प ले कि उनके जीवन चरित्र को आत्मसात कर अपने जीवन के आचरण में उतारेगें। और समर्पण निधी अभियान में अपने श्रद्धा के पुष्प अपने अपने सामर्थ अनुसार अर्पित करेंगें।
    इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज जी माने , प्रदेश भाजपा प्रवक्त्ता,पूर्व मंत्री एवं विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस दीदी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष गजानन महाजन, पावरलुम फेडरेशन अध्यक्ष जयंती भाई नवलखे, समर्पणनिधी के जिला प्रभारी विरेन्द्र तिवारी,महामंत्री चिंतामन महाजन, संजय जाधव, ईश्वर चौहान मंचासीन थे। अतिथि स्वागत भाजपा पदाधिकारीयों ने किया। कार्यकम्र का संचालन भाजपा महामंत्री चिंतामन महाजन ने किया। इस अवसर पर भाजपा जिला पदाधिकारी,मंडल पदाधिकारी , जनप्रतिनिधीगण विशेष रूप से उपस्थित थे।

  • भाजपा महिला मोर्चा द्वारा केंद्रीय बजट एवं जीबी जी राम जी योजना पर जनजागरुकता कार्यक्रम आयोजित

    भाजपा महिला मोर्चा द्वारा केंद्रीय बजट एवं जीबी जी राम जी योजना पर जनजागरुकता कार्यक्रम आयोजित

    केंद्रीय बजट आत्मनिर्भर भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में सार्थक साबित होगा

    बुरहानपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला बुरहानपुर द्वारा भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ मनोज माने जी के निर्देश पर आज भाजपा महिला मोर्चा के सहयोग से स्वर्गीय परमानंद गोविंदजी वाला ऑडिटोरियम में बजट पर चर्चा एवं VB-G-RAM-G विषय पर जनजागरुकता ल कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्त सीए श्री सुयश माहेश्वरी एवं अधिवक्ता श्री प्रकाश लाड़ (कर सलाहकार)महिला मोर्चा प्रभारी श्रीमति उमा जी कपूर , महामंत्री श्री ईश्वर जी चौहान ,जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती आरती निलेश चौकसे, भाजपा महिला पदाधिकारी श्रीमती सुधा चौकसे, श्रीमति अर्चना पाटिल, जिला मंत्री सुनील वाघे,प्रदीप कसेरा, मंचासिन थे। कार्यक्रम में स्वागत भाषण कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती उमा कपूर ने देते हुवे केंद्रीय बजट 2026,27 एवं जीबी जी राम जी योजना पर महिलाओं को जागरूक किया।
    इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता सीए सुयश माहेश्वरी एवं अधिवक्ता प्रकाश लाड़ (कर सलाहकार) ने केंद्रीय बजट 2026 , 27। में महिलाओं के सशक्तिकरण को नई रफ़्तार देने वाला बजट बताया है । इस उन्होंने कहा कि बजट में वर्ष 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने की नीव रखी गयी है। वही सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा और आर्थिक स्वतंत्रता को केंद्र में रखते हुए कई नई घोषणाएँ की हैं। हर जिले में 1 गर्ल्स हॉस्टल बनाने के लिए विशेष निधि आवंटित की गई है, जिससे छात्राओं को सुरक्षित आवास मिल सकेगा। महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए SHe—Self Help Entrepreneur Mart Yojana की शुरुआत की गई है, जिसके तहत स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को देशभर के बड़े बाज़ारों तक पहुँचाने का ढांचा तैयार किया जाएगा। महिला उद्यमिता फंड और SHG को सस्ते ऋण देने की स्कीमों में बढ़ोतरी भी इस बजट की महत्वपूर्ण घोषणा रही। स्वास्थ्य और पोषण कार्यक्रमों के लिए अलग कोष बनाकर सरकार ने महिला कल्याण पर अपना फोकस और मजबूत किया है। कुल मिलाकर यह बजट महिलाओं की सामाजिक और आर्थिक भागीदारी को नई दिशा देने वाला है। इसके अलावा टेक्सटाइल , AI , चिकित्सा , खेल , कृषि , ग्रामीण एवं डिफेन्स सेक्टर में भी पर्याप्त आबंटन किया गया है ।
    भाजपा जिला महामंत्री श्री ईश्वर जी चौहान ने केन्द्रिय बजट पर विस्तार पुर्वक जानकारी देते हुए इसे 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र आत्मनिर्भर भारत बनाने के संकल्प को मजबूती प्रदान करने वाला करार दिया। आपने VB-G-RAM-G बिल को लेकर बताया कि इस बिल के क्रियान्वयन होने से अब ग्रामीण भारत को मजबुती तो मिलेगी ही ,साथ ही ग्रामीण जनजीवन पर इसका सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। भारत में सेमी कंडक्टर निर्माणपर सरकार का पुरा जोर है, सरकार ने सेमी कंडक्टर को बढाया देने के लिए 22,500 करोड रूपए निवेश किया है। अब इसे 40 हजार करोड करने का प्रस्ताव लिया गया है।
    कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री श्री ईश्वर जी चौहान, महिला मोर्चा कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती उमा कपूर, जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती आरती निलेश चौकसे , जिला मंत्री सर्वश्री सुनील वाघे , श्रीमती सुधा चौकसे , श्रीमती अर्चना पाटिल ,श्री प्रदीप कसेरा , श्रीमती ममता दुबे , श्रीमती रीना महाजन , श्रीमती दीपिका सोनी , मंडल अध्यक्ष श्रीमती नीमा पीलिया , पार्षद फुलवानी , पूर्व पार्षद श्रीमती लता रुद्रेश्वर आंदोले, पूर्व पार्षद श्रीमती सविता किशोर राठौर , मंजू दीदी जी सहित भाजपा जिला, महिला मोर्चा , मंडल पदाधिकारी ,कार्यकर्ता, मातृशक्ति , बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती प्रियंका सातारकर जी द्वारा किया गया । उपस्थित महिलाओं ने केंद्रीय बजट 2026,27 एवं जीबी जी राम जी योजना की प्रशंसा करते हुवे इसे जनोपयोगी एवं विकसित भारत 2047 के लिए मिल का पत्थर बताया। यह भी कहा की, इससे महिलाओं , युवाओं , व्यापार , उद्योग जगत को बड़ा लाभ मिलेगा।